जगाधरी: रादौर के जीएमआईटी के पास डंपर और बाइक की टक्कर में कुंजल के रहने वाले व्यक्ति की हुई मौत
रादौर के एमआईटी के पास डंपर व बाइक की टक्कर हो गई जिसमें कुंजल के रहने वाले शिवेन की मृत्यु हो गई है। थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया की देर रात मिली सूचना में वह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया था आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पता चला है कि डंपर काफी तेज गति में था। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।