जगाधरी: सहारनपुर से युवती लाकर यमुनानगर में बेचे जाने व उससे देह व्यापार करवाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को पकड़ा
यमुनानगर के सिटी थाना में 27 जून को एक शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें सहारनपुर से एक युवती को लाकर महिला युटुबर द्वारा डेढ़ लाख रुपए में खरीदे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आज सिटी थाना पुलिस ने इस महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक साथी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस आज से कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लेगी ।