बच्चों के बीच पहुंचे डीसी अपूर्व देवगन, साथ बैठकर ली सेल्फी ❤️
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। औपचारिक मंच तक सीमित रहने के बजाय डीसी बच्चों के बीच जाकर बैठ गए और उनके साथ सेल्फी भी ली।
बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकारी का यह सहज और अपनापन भरा अंदाज समारोह का खास आकर्षण बन गया। 👏📸
Mandi, Mandi | Nov 28, 2026