Public App Logo
Profile Picture

Mandi Today

@manditoday
184701Followers
14Following
पंडोह : 9 मील के पास मोड़ काटते समय बस और जीप की जोरदार टक्कर
हरियाणा के मुक्केबाज को हराकर कर मंडी के गांव त्रोहू के हितेश कुमार ठाकुर ने दर्ज की अपनी पहली जीत
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandi nis:value=mandi nis:enabled=true nis:link/>
वोल्वो बस और जीप में टक्कर
बस्ता के पास मोड़ काटते समय एक वोल्वो बस और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहींहै। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
भाजयुमो ने मंडी शहर में फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने की छीनाझपटी
पुलिस ने पानी डाल कर बुझाई आग, कार्यकर्ताओं ने डाल दिया तेल
पुतला दहन के बाद शहर में निकाली आक्रोश रैली, सुक्खू सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सुक्खू सरकार की गारंटी व युवाओं को रोजगार व मिलने के मुद्दे पर खूब बोला हल्ला
चलो शिमला! 🚕✊
हमारी एकता — हमारी ताकत

टैक्सी चालकों के हक और अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए एकजुट हों।
एकता में शक्ति है, हक की लड़ाई में साथ खड़े हों।
📅 दिनांक: 24 अगस्त 2026
<nis:link nis:type=tag nis:id=चलो_शिमला nis:value=चलो_शिमला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टैक्सी_प्रोटेस्ट nis:value=टैक्सी_प्रोटेस्ट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टैक्सी_चालक nis:value=टैक्सी_चालक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमारी_एकता_हमारी_ताकत nis:value=हमारी_एकता_हमारी_ताकत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हक_की_लड़ाई nis:value=हक_की_लड़ाई nis:enabled=true nis:link/>
धर्मपुर में भारी बारिश ने NH-003 और धर्मपुर-जोगिंदरनगर मार्ग को 3-4 घंटे बाधित किया। 🌧️ पारच्छु ढांक, रड़ा और कांढापतन पुल के पास मलबा और पत्थर आने से परेशानी हुई। 🚧 जेसीबी की मदद से यातायात बहाल कर दिया गया है। 🚜 सभी सुरक्षित रहें! 🙏
मंडी पठानकोट NH उरला के पास कसयानी चामड़ा मोड़ के पास लैंड सलाइड होने से बंद बड़े वाहन रोके... 100 मीटर नीचे तक तबाही...
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की ताजा अपडेट
दिनांक: 22 अगस्त 2026 | समय: सुबह 11:00 बजे
उत्तराशाल क्षेत्र में आज फिर नागनाला के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। ⛰️ बारिश के कारण मलबा और पत्थर गिरने का खतरा है। 🙏 सभी से निवेदन है कि नागनाला और भूस्खलन वाले स्थानों से दूर रहें और बच्चों को भी अकेला न छोड़ें। सावधानी ही सुरक्षा है! ⚠️
मंडी शहर में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं के साथ पुतला छीनने पर हाथापाई
किरतपुर मनाली फोरलेन पर टनल 12 में एक बड़ा हादसा हो गया है। 😢 दो ट्रकों की ज़ोरदार टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई। 💔 यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। 🙏🏼 ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे। 😔
सात साल बाद लौटी बीएसएल स्कूल के स्टेडियम की रौनक

बीएसएल डीएवी पंडोह में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पंडोह (मंडी)। करीब सात साल बाद पंडोह स्थित बीएसएल डीएवी स्कूल का बीबीएमबी स्टेडियम शनिवार को विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आया। विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से समारोह में लंबे समय बाद पुरानी रौनक लौटती दिखाई दी।

पिछले कुछ वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समेत अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां बड़े स्तर पर आयोजित नहीं हो पा रही थीं। इसी वर्ष से डीएवी संस्था की ओर से स्कूल का संचालन शुरू किए जाने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसका असर विद्यालय की गतिविधियों में भी नजर आया।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ, माइम और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। हिमाचली नाटी, हरियाणवी नृत्य और पंजाबी गिद्धा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की विविधता का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या वंदना कपूर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और ईमानदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में बीबीएमबी के उपप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा ने राष्ट्र निर्माण में बीएसएल परियोजना की भूमिका पर दिया जोर
सुंदरनगर, 15 अगस्त: 2026
बीएसएल परियोजना सुंदरनगर पर 80वां स्वतंत्रता दिवस स्‍थानीय बीएसएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में सदस्य सिंचाई एवं मुख्य अभियंता बीएसएल परियोजना सुंदरनगर, इंजी. बिजेंद्र सिंह नारा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस मौके पर बीएसएल परियोजना के स्कूलों के एनसीसी और एनएसएस के छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  
अपने संबोधन में श्री नारा ने स्‍वतन्‍त्रता संघर्ष के शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में बीएसएल परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, खुदीराम बोस और लाला लाजपत राय सहित अनगिनत वीर-वीरांगनाओं के योगदान को याद किया।
श्री नारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि बीबीएमबी और सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना राष्ट्र निर्माण की जीवंत मिसाल है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ब्‍यास नदी के जल को सतलुज प्रणाली से जोड़कर सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देहर पावर हाउस सहित बीबीएमबी की परियोजनाएं देश की ऊर्जा सुरक्षा और कृषि उत्पादकता को मजबूती प्रदान कर रही हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना तथा करोड़ों इकाइयां बिजली पैदा करना सच्ची राष्ट्रसेवा है।
बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के सक्षम नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने जल संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, सिल्ट प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बीबीएमबी परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन और मेहनत की प्रशंसा की।
युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए श्री नारा ने कहा कि आजादी बनाए रखना अब उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने ज्ञान, नवाचार, अनुशासन, निष्ठा, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हर छोटा कदम राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान बनता है। उन्होंने जल के इष्‍टतम उपयोग, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और भागीदार राज्यों की जरूरतों को समय पर पूरा करने का संकल्प दोहराया तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में बीबीएमबी का पूर्ण योगदान सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, बीबीएमबी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुंदरनगर की जनता, युवाओं, माताओं-बहनों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने वंदे मातरम्, जय हिंद और जय भारत के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और परेड में शामिल सभी छात्रों को उपहार भेंट किए गए।
इस समारोह में अधीक्षण अभियन्‍ता, परिमण्‍डल नं0-2 श्री हरजोत सिंह वालिया, कार्यकारी अभियन्‍ता गुलशन मान, मनप्रीत सिंह गिल, डी. के. वर्मा, दिनेश कुमार यादव, चंद्र मोहन, एवं पीआरओ अवतार सिंह धालीवाल के साथ साथ बीएसएल परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय नागरिकों ने भी शिरकत की । समारोह का संचालन एपीआरओ अशोक शुक्‍ला द्वारा किया गया ।
----------
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
आज़ादी के इस पावन पर्व पर उन वीर शहीदों को नमन, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! ❤️
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंडोह में रक्तदान शिविर, 48 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
पधर जोगिंद्रनगर वाया नौहली सड़क पर टिक्कर के पास बस को पास देती बार ट्रक गिरा, ड्राइवर सुरक्षित।
🚨 मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की ताजा अपडेट
झलोगी के पास लगातार पत्थर गिरने के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही बंद रखी है।
11.08.2026 7.13 pm
Jhalogi मैं गाड़ी पर पत्थर गिरे 
Drive safely
मंडी कुल्लू हाईवे  खुला है  पर जाम की स्थिति है 
11.8.2026
4 pm
कुल्लू- मंडी NH मार्ग यातायात के लिए खुल गया है, सावधानी पूर्वक यात्रा करें
भारी बारिश के चलते झलोगी में पहाड़ी से गिरे पत्थर, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
रिपोर्ट 
सौरभ
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पंडोह पुलिस ने किया 5 हजार रुपये का चालान, गाड़ी के शीशों से हटाई काली फिल्म
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandipolice nis:value=MandiPolice nis:enabled=true nis:link/>
पंडोह डैम  का मनमोहक नजारा
सीडी कोआपरेटिव सोसाइटी पडोह जोन से लाल सिंह शर्मा 212 मतों से विजय घोषित
Het Ram vill Sprai Age 48 years missing hai subah 6 bje se agr kisi ki location mei dikhega to chowki mei inform kre
01905282050