अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर पंजाब की लाखों की शराब से भरा ट्रक पकड़ा, लूणकरणसर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ~
बीकानेर के लूणकरणसर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर सहजरासर के पास नाकाबंदी कर पंजाब निर्मित लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया। टीम ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में शराब पंजाब से अन्य क्षेत्रों में डिलीवरी के लिए ले जाना सामने आया है। मामले में सप्लायर और पूरे नेटवर्क को लेकर जांच जारी है।
#BikanerNews #BreakingNews #rajasthan #lunkaransar #punjab