दिल्ली कैंटोनमेंट: द्वारका पुलिस ने हरियाणा के मेवात में छापेमारी कर 2 ऑटो लिफ्टरों को किया गिरफ्तार
द्वारका सेक्टर 23 थाना की पुलिस टीम ने 2 ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद अली और राहुल के रूप में हुई है। यह दोनों राजस्थान के अलग-अलग जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से गाड़ी के सामान बरामद किए गए हैं। इन्हें पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने हरियाणा के मेवात इलाके में छापा मारा और इन दोनों को गिरफ्तार किया।