दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर थाना पुलिस ने तड़ीपार महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
सागरपुर थाना की पुलिस टीम ने एक तड़ीपार आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान गंगा देवी के रूप में हुई है यह वेस्ट सागरपुर की रहने वाली है। यह पहले से दिल्ली एक्साइज एक्ट के साथ आपराधिक मामलों में शामिल भी रह चुकी है। महिला आरोपी को गुप्त जानकारी और लोकल इंटेलीजेंस की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।