दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी में पुलिस ने दो शातिर चिटरों को पकड़ा, धोखेबाजी कर महिला से सोने की चैन लूटी
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाना की पुलिस टीम ने 2 चीटरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भगवान दास और रवि के रूप में हुई है, यह दोनों रघुबीर नगर के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस टीम ने एक सोने की चेन को भी बरामद किया है। यह दोनों बदमाश, लोगों को पैसे देने के बहाने से उनसे धोखेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे और करके उनका सामान ले लेते थे।