दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायणा थाना की निःशुल्क लाइब्रेरी में पुलिस बच्चों का भविष्य संवार रही है
युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें रोजगार का अवसर दिलाने, निःशुल्क में पढ़ने के लिए शांत जगह, अच्छे बुक्स और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए नारायणा थाना में नि:शुल्क लाइब्रेरी चलाया जा रहा है। लाइब्रेरी में बुक्स, मैगजीन, अखबार, पीने का स्वच्छ पानी, वाई फाई, कंप्यूटर इत्यादि सब उपलब्ध करवाया जा रहा है और साथ ही सीसीटीवी की निगरानी भी रखी जाती है।