वाराणसी में टास्क फोर्स ने परिषदीय विद्यालय का किया निरीक्षण, 129 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2025 वाराणसी में लखनऊ महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश के अनुपालन में टास्क फोर्स द्वारा परिषदीय विद्यालय का 22 जनवरी से 22 फरवरी तक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में 129 शिक्षक,अनुदेशक, शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाये गये, जिनका उक्त तिथि का वेतन, मानदेय अग्रिम आदेश तक रोका गया।