कनवास: बालूहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने 19.45 करोड़ से बनने वाले डायवर्जन चैनल का शिलान्यास किया
Kanwas, Kota | Jun 15, 2025 कनवास तहसील में किसानों के खेतों को पठारी पानी से बचाने के लिए 19 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से पोकलिया खाल डायवर्जन चैनल का कार्य करवाया जाएगा। रविवार देर शाम करीब 8 बजे बालूहेड़ा चौकी पर आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डायवर्जन चैनल की वर्षों पुरानी मांग थी।