कनवास: 15 जून को संभाग स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन होगा, तैयारी को लेकर समाज की बैठक दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर में हुई
Kanwas, Kota | Jun 14, 2025 कनवास क्षेत्र के दूधियाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में 15 जून को रायका, रेबारी, देवासी समाज कोटा संभाग द्वारा संभाग स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार शाम करीब 6 बजे माता मंदिर परिसर पर समाज की बैठक हुई।