कनवास: खणी गांव में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष का विशेष शिविर हुआ आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Kanwas, Kota | Jun 16, 2025 खणी गांव में सोमवार को प्रधानमंत्री धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो शाम तक चला। इस दौरान शिविर में पंचायती राज, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेद विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित अन्य विभाग मौजूद रहे।