बिंदकी: कोरईया गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के कोरईया गांव निवासी रमाकांत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र सूरज दीन ने घरेलू विवाद के चलते रविवार की शाम लगभग 5 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद रमाकांत की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।