रामगढ़ चौक: तेतरहाट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को भिन्न स्थलों से गिरफ्तार कर जेल भेजा
तेतरहाट पुलिस ने शनिवार 4 बजे अलग-अलग मामलों में दो लोगों को भिन्न स्थलों से गिरफ्तार किया।जिसे जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया की पुराने मामले में महिसोना के स्व0 राजेंद्र सिंह के पुत्र घोघी सिंह को कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तार किया गया है।जबकि तेतरहाट से 10 लीटर महुआ शराब के साथ सूरज मांझी की गिरफ्तारी हुई।