प्रतापगढ़: मांधाता पुलिस ने भिन्न-भिन्न इलाकों से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मांधाता पुलिस ने भिन्न -भिन्न इलाकों से गैंगस्टर एक्ट मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताएं गिरफ्तार अभियुक्तों को बुधवार शाम करीब 6:00 बजे जेल भेज दिया गया।गैंगस्टर एक्ट के गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अमित सिंह के अलावा राजकमल पटेल औऱ रजत मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा है।