प्रतापगढ़: हरिनारायण गांव में सड़क पर शव रखकर जाम करने वालों ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
दो दिन पहले मानधाता थाना क्षेत्र के सराय हरिनारायण गांव में एक सड़क दुघर्टना में एक बालक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के न चाहते हुए गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सोमवार की शाम जाम किया था। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने लाठी डंडे से पुलिस के साथ मारपीट की थी। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है।