प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा के अंतर्गत गायघाट के निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, लगाई फटकार
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे नगर पालिका परिषद बेल्हा के अन्तर्गत गायघाट रोड पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा। और नाले के ऊपर लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने पर जिलाधिकारी ने जेई को कड़ी फटकार लगायी और वहां पर रह रहे लोगो को निर्देशित किया कि नाले के ऊपर अतिक्रमण न किया जाये।