दतिया नगर: दतिया में प्रशासनिक फेरबदल, संतोष तिवारी हटे, लोकेंद्र सिंह सरल को एसडीएम राजस्व का अतिरिक्त प्रभार, कलेक्टर का आदेश
दतिया में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया के पद पर पदस्थ संतोष कुमार तिवारी को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी का प्रभार सौंपा।