पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में अधिवक्ता समागम, सीएम नीतीश कुमार ने दी सफाई बोले- अब नहीं जाएंगे इधर-उधर
जदयू कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता समागम का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 10:53 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जदयू कार्यालय पहुंचे और इस अधिवक्ता समागम में शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से सफाई देते नजर आए।