इटाढ़ी: ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से जल रहे गेहूं के डंठल, आग लगने का खतरा बढ़ा
Itarhi, Buxar | Apr 24, 2026 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (डंठल) जलाने का सिलसिला तेजी से जारी है। इटाढ़ी, राजपुर और सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान खुलेआम डंठल जला रहे हैं, जिससे आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। हाल ही में पटखौलिया गांव में फसल अवशेष जलाने के दौरान आग फैलने की घटना सामने आई है।