गांव नवादा पार के चाचा जाबिर व भतीजा आवेश का यमुना में ढूबने का मामला--
मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने दिया दो दिल का अल्टीमेटम।
़ गांव नवादा पार के चाचा जाबिर व भतीजा आवेश की यमुना के गहरे पानी के कुंड में 5 जून को डूबने से मौत हो गई थी। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने मृतक युवक जाबिर के पिता कामिल की शिकायत पर यूपी के गांव खुरगान में रेत खनन करने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज किया था। वहीं मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया और पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिन में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गांव नवादा पार व आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीण मिलकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगे। प्रदर्शन करने वालो में हाजी नवाब अली नवादा पार, आलीम पत्थरगढ, जाहिद नवादा पार, शाहरूख, कामिल, नाजम, अहसान व नवाब आदि मौजूद रहे।