कोडरमा: करमा पंचायत के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर पीएचईडी कार्यालय में धरना, विभाग ने दिया 15 दिन का आश्वासन धरना समाप्त
कोडरमा। करमा पंचायत की जनता पानी की समस्या से त्रस्त है। ग्रामीणों को चापकल से गंदे पानी ओर 3 किलोमीटर जंगल में बसे तालाब का सहारा लेना पड़ रहा है। व्याप्त जल संकट को दूर करने हेतु पीएचडी कार्यालय लक्खीबागी कोडरमा में दिन बुधवार को मुखिया मोनी देवी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। ओर पानी की समस्या दूर करने की मांग की गई।