कोडरमा l झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l यह कार्यक्रम कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार रहे l बतौर मुख्य अतिथि शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि इन दिनों साइबर अपराध के तहत नए नए तरीको का इस्तेमाल किया जा रहा है इस लिए इस प्रकार के किसी भी प्रलोभन में पड़कर साइबर अपराध का शिकार होने से बचने की जरुरत है साइबर अपराध, लेंगिक समानता, स्थाई लोक अदालत, दहेज प्रथा एवं महिलाओ इसके अलावा लेंगिक समानता, स्थाई लोक अदालत, दहेज प्रथा एवं महिलाओ के विरुद्ध अपराध पर आधारित कई प्रकार की जानकारी दी गई साइबर अपराध, लेंगिक समानता, स्थाई लोक अदालत, दहेज प्रथा एवं महिलाओ उन्होंने कहा कि नशाखोरी एक ऐसा सामाजिक एवं कानूनी अपराध है जिससे व्यक्ति का मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान होता है तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास अवरुद्ध हो जाता है l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा साइबर अपराध, नशा खोरी एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई कानून बनाये गए है एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाये चलायी जा रही है ताकि पूरा देश इन सामाजिक कुरीतियों से लेकर से मुक्त हो सके l अपने संबोधन में न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय ने साइबर अपराध एवं नशीले पदार्थो के सेवन से किसी भी व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही गलत के बीच फर्क का पता नहीं चलता है जिससे व्यक्ति किसी भी अपराधिक गतिविधियों को कारित कर देता है और कानून द्वारा उसे कठोर दंड का भागी बनना पड़ता है l उन्होंने लोगो को बताया कि आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आ आयोजन व्यवहार न्यायालय कोडरमा में किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर समय एवं पैसे की बचत करे l मरकच्चो प्रखंड के पीएलवी महेश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने लोगो से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान चला कर साइबर अपराध मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए तभी हम स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की परिकल्पना कर सकते है l कार्यक्रम का संचालन पीएलवी बिकास कुमार रजक, ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुकेश प्रसाद ने किया l मौके पर पीएलवी नीरज राम, पिंकी कुमारी, दिवाकर रौशन, रामनाथ राय, रुक्मणी देवी, दुलारी देवी, पार्वती देवी, सुखदेव यादव, अंजली देवी, शाबर खातून सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे l