नाथनगर: भतौड़िया के आम बगीचा से दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा, पिस्टल व 9 कारतूस बरामद
मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भतौड़िया स्थित आम बगीचा से दोनों आरोपियों को दो देसी हथियार (कट्टा व पिस्टल) और नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।