गौरिहार: बलरामपुर में जमीनी विवाद में महिला की हत्या के आरोपी को गौरिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर में 9 सितंबर को महिला सुमित्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि जमीनी विवाद के चलते आरोपी ने महिला पर लाठी से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया