पाकरटांड: सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर रामरेखा धाम में जलाभिषेक के लिए शंख नदी से हजारों कांवरिया हुए रवाना
सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर रामरेखा धाम में जलाभिषेक के लिए शंख नदी से सोमवार की सुबह 9:00 जल लेकर हजारों की संख्या में कांवरिया की टोली रामरेखा धाम के लिए रवाना हो गए ।जहां पर बोल बम हर हर महादेव के जय घोष के साथ विश्व हिंदू परिषद के अगुवाई में सभी लोग आगे बढ़े और जहां पर महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।