जहानाबाद: जहानाबाद में उच्चकों ने मां के सामने बच्ची के गले से सोने का लॉकेट गायब किया, सीसीटीवी में कैद
जहानाबाद हाट पर स्थित एक कपड़े के दुकान से हैरान करने बाला मामला सामने आया है। जहां मां के साथ कपड़ों की खरीदारी कर रही एक मासूम बच्ची के गले से उच्चकों ने मां के सामने ही गले में पहने सोने के लॉकेट को काट कर फरार हो गया और मां को भनक तक नहीं लगी। बाद गले से लॉकेट गायब होने का पता चलने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो लोग हैरान रह गए।