गोला: बेला मधुरिया बाबा स्थान के पास राप्ती नदी किनारे लावारिस हालत में मिला एक किशोर का वस्त्र चप्पल और मोबाइल
Gola, Gorakhpur | Jun 11, 2024 बेलीपार थाना क्षेत्र के बेला, मधुरिया बाबा स्थान के पास देर शाम राप्ती नदी के किनारे एक किशोर का वस्त्र, चप्पल और मोबाइल लावारिस हाल में मिलने के बाद परिजनो ने नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने बेलीपार पुलिस को तहरीर दी है। बेलीपार थाना क्षेत्र के बेला निवासी अमर साहनी के पुत्र प्रिंस (15) सोमवार को दिन में करीब 11:00 बजे अपने दोस्त के साथ निकले थे।