गोला: नगर पंचायत उरुआ के पी एच इंटरनेशनल स्कूल पर श्री राम कथा के आयोजन के पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Gola, Gorakhpur | Jun 11, 2024 नगर पंचायत उरुआ के पीएच इंटरनेशनल स्कूल पर सोमवार को श्रीराम कथा के आयोजन के पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास परम पूज्य श्री राघव ऋषि जी महाराज के के निर्देशन में उरुवा स्थित गायत्री मंदिर, किशुनपुर पोखरा पर कलश पूजन के बाद सरजू नदी का जल लेकर सभी महिलाओं बच्चो ने यात्रा आरम्भ किया। कलश यात्रा किशुनपुर पोखरे से होते हुए उरुवा चौराहे पर पहुँचा था।