गाज़ीपुर: गाजीपुर में SP डॉ. ईरज राजा ने किया सख्त निरीक्षण, परेड से लेकर UP-112 तक लिया जायजा
गाजीपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों में अनुशासन और एकरूपता का जायजा लिया। परेड निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से पहुंची UP-112 की गाड़ियों का भी गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।