सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में शिविर लगाकर कैंसर और हृदय के 26 रोगियों की जांच की गई। कैंसर के 5 और हृदय के 21 रोगियों की जांच की गई।यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान की है। डॉ. कौशिक बिस्वास और डा, राजीव भट्टाचार्य द्वारा मरीजों की जांच की गई।