भादरा: तेज रफ्तार कंटेनर के झटके से सड़क पर गिरकर घायल हुए यात्री की उपचार के दौरान मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
डूंगराना रोड पर कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से सड़क पर गिरकर घायल हुए यात्री सौराज सिंह की उपचार के दौरान 22 सितंबर को मौत हो गई। मृतक के पुत्र की इस्तगासे पर न्यायालय के आदेश से भादरा पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।