बिसौली: कुंआडांडा गांव में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
Bisauli, Budaun | Aug 17, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कुंआडांडा गांव निवासी सतीश यादव अपने साथी कांवड़ियों के साथ कछला गंगाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर गांव की ओर लौट रहे हैं। उनकी कांवड़ पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव की तस्वीर लगी हुई है, जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।