प्रतापगढ़: दलोट दौरे पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने शोकसभा में दी श्रद्धांजलि, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
राजस्थान के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दलोट मंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक शोकसभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने