ज्ञानपुर: भदोही में समाजवादी महिला सभा की बैठक में महिलाओं के अधिकारों पर दिया गया जोर
समाजवादी पार्टी जनपद भदोही जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर भदोही में समाजवादी महिला सभा की जिला इकाई की बैठक खेवखर गांव में आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने जिले और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के बारे में चर्चा की और कहा कि समाजवादी महिला सभा अब इसे सहन नहीं करेगी।