ज्ञानपुर: जिले में पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में 10 लोगों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों को शांति भंग के अंदेशा में गिरफ्तार किया है। इन व्यक्तियों को थाना गोपीगंज, कोईरौना, औराई और सुरियावां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि इन व्यक्तियों को शांति भंग के अंदेशा में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।