चित्तौड़गढ़ के चर्चित अजय राज सिंह झाला हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी गोपाल लाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बुधवार को उसके गांव दौलाजी का खेड़ा उर्फ झूपड़ा से की गई। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 1 जून 2025 को सेमलपुरा स्थित होटल पर अजयराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।