हटा: करैया जोशी गाँव में 3 घरों में चोरी, जेवर और नकदी पार; हटा थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर
Hatta, Damoh | Sep 11, 2026 हटा थाना क्षेत्र के करैया जोशी गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया, घटना बीती रात करीब 11 से 2:30 के बीच की है, चोरों ने मोती पटेल के घर से 3 नग चांदी के डोरा, दो पायल सहित अन्य जेवर चोरी किये इसी तरह महादेव पटेल और राजेश पटेल के घर से भी सोने चांदी के जेबर और नकदी चोरी की गई।