गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना परिसर में थानाधिकारी ने यूथ सीएलजी बैठक ली
सल्लोपाट थाना परिसर में क्षेत्र के सभी युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर चर्चा हुई। थाना अधिकारी जयेश पाटीदार ने कहा कि आज कई युवा तेज गति और नशा करके बाइक चलाते हैं। उन्होंने युवाओं से हेलमेट का उपयोग करने और नियंत्रित गति से बाइक चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझाया जाए।