सैदपुर: सैदपुर की बड़ी सेठानी के पंडाल में जीवंत हुआ 90 का दशक, ‘ॐ नमः शिवाय’ धारावाहिक का सजीव मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
सैदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान एक बार फिर से 90 के दशक की झलक देखने को मिली। नगर के टाउन एरिया परिसर में स्थापित ‘सैदपुर की बड़ी सेठानी’ के भव्य पंडाल में धारावाहिक के शुरुआती शीर्षक दृश्य का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला दी और पंडाल में मौजूद लोग देर तक इस दृश्य को निहारते रहे।