प्रतापगढ़: कोहड़ौर बाजार निवासी विक्षिप्त युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
कोहड़ौर बाजार निवासी रामजी पाल का 20 वर्षीय पुत्र वृहस्पतिवार शौच के बाद तालाब में पैर धोने गया था। जहां पैर फिसलने से पानी में गिर गया। फिर उठ नहीं पाया।पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हाथ ऊपर दिखाई दे रहा था। गुरुवार की शाम 4 बजे कोई तालाब पर गया तो उसका हाथ देखकर लोगों को जानकारी दी ।गांव वाले व परिजन उसे पानी से बाहर निकाले।देखा तो सांसे थम चुकी थी।