शिवपुरी नगर: मनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार युवक, अस्पताल में उपचार जारी
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में रहने वाले जैकी राजा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की उसके जीजा शिव प्रताप बुंदेला उम्र 24 साल निवासी खनियाधाना अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से कही जा रहे थे। तभी भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिव प्रताप को गंभीर चोटें आई हैं।