पंडारक: एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में नाराजगी: एनएच के चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण के दौरान तोड़ी दुकानें
पंडारक में सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक व्यक्ति का दुकान चिह्नित स्थान से आगे तक तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने सोमवार को लगभग 4 बजे इस बात को लेकर काफी नाराजगी जताई है। आपको बता दें कि एनएचएआई के द्वारा सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है, इसी के अंतर्गत नाले का भी निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिह्नित स्थान से आगे तक कर्मियों के द्वारा तोड़ा गया।