गिरिडीह: तीसरी के भंडारी निवासी एक महिला सड़क हादसे में घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
तीसरी थाना क्षेत्र के भंडारी निवासी आरती देवी सड़क हादसे में घायल हो गई। शुक्रवार को सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। आरती देवी पति विनय सिन्हा के साथ बाइक से खोरी महुआ अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। वापस अपने घर जाने के दौरान बीच रास्ते में कुत्ता आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गया जिसमें दोनों पति पत्नी बाइक से गिर गए।