गिरिडीह: रोटरी क्लब गिरिडीह ने आरके महिला कॉलेज में किया हीमोग्लोबिन एवं आई चेकअप शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब गिरिडीह के द्वारा शुक्रवार को आरके महिला कॉलेज में हीमोग्लोबिन एवं आई चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से आर के महिला कॉलेज की छात्राओ के हीमोग्लोबिन टेस्ट एवम आई चेकअप किया गया और जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा एवं दवाई वितरण किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 500 छात्राओ की जांच की गई।