गिरिडीह: मालडा में एक ही परिवार के चार लोगों को पड़ोस के लोगों ने पीटकर किया घायल, 3 का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गांवा थाना क्षेत्र के मालडा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर पड़ोस के लोगों ने बुरी तरह घायल कर दिया।शुक्रवार को तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। वहीं एक महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलो में सुमित कुमार, आलो देवी, विनीता देवी, पूजा देवी शामिल है। बताया गया कि घायल परिवार के लोग यजमानी करते है।