गिरिडीह: झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ का का हड़ताल समाप्त,सफल वार्ता पर किरण पब्लिक स्कूल में मनाई गई खुशियां
झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय हड़ताल पशुपालन मंत्री से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में इसको लेकर हर्ष जताया गया। बता दें की एआई कर्मचारियों का मांग वर्षों से पुरा नहीं होने पर सभी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद काम पूरी तरह ठप हो गया था।