कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की कथित प्रताड़ना से परेशान दो युवक 50 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गए और अपने लिए न्याय की मांग करने लगे।
युवकों के टंकी पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
आरोप है कि पुलिस ने जुआ अड्डा संचालित करने के संदेह में युवकों को हिरासत में लिया था। युवकों और उनके परिजनों का कहना है कि इस दौरान पुलिस द्वारा 23 हजार रुपये वसूले गए और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया।
फिलहाल मामले की जांच और पुलिस पर लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच क
Korba, Korba | Jun 11, 2026