Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

सुनिए! अपने भाई शालिग्राम गर्ग को लेकर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? कहा— शालिग्राम से मेरा कोई नाता नहीं, दोषी है तो कानून कड़ी कार्रवाई करे जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत । छतरपुर बागेश्वर धाम से जुड़े गोलीकांड मामले के बीच पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने भाई शालिग्राम गर्ग को लेकर साफ शब्दों में कहा कि उनका उससे कोई संबंध नहीं है और यह बात वह पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले ही घोषणा कर दी थी कि अब उनके लिए पूरा समाज ही उनका परिवार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत कृत्य को उनके नाम से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि शालिग्राम गर्ग इस मामले में दोषी पाया जाता है तो कानून उसके खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि कानून अपना काम करे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। गौरतलब है कि छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े गोलीकांड के मामले में शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। #bageshwardhamsarkar #chatarpur #छतरपुर #dhirendrakrishnashastri #Bageshwardham #ShaligramGarg #Rajnagar #LandDispute

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

MORE NEWS

एम्बुलेंस ने मारी बाइक और दुकानों में टक्कर, जनपद जालौन के उरई स्थित झांसी चुंगी का मामला, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एम्बुलेंस चालक ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार हुआ घायल। एम्बुलेंस ने वहां स्थित दुकानों में भी मारी टक्कर। मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पर भी टक्कर मार कर आयी थी एम्बुलेंस। बाकी खबर विस्तार से थोड़ी देर से।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

एम्बुलेंस ने मारी बाइक और दुकानों में टक्कर, जनपद जालौन के उरई स्थित झांसी चुंगी का मामला, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एम्बुलेंस चालक ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार हुआ घायल। एम्बुलेंस ने वहां स्थित दुकानों में भी मारी टक्कर। मौके पर लोगों की भीड़ हुई जमा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पर भी टक्कर मार कर आयी थी एम्बुलेंस। बाकी खबर विस्तार से थोड़ी देर से। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

रामपुरा (जालौन)। नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अनुराग पाल का चार वर्षीय पुत्र यशपाल सघन सहकारी समिति के पास स्थित किराये के मकान के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान समिति की ओर से रानी के तालाब की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार (यूपी-92 वी-5011) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यशपाल के पिता अनुराग पाल मूल रूप से ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुरा में किराये के मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि कार सम्मन सोनी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

मासूम की असमय मौत से मां संगीता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम रामपुरा (जालौन)। नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, अनुराग पाल का चार वर्षीय पुत्र यशपाल सघन सहकारी समिति के पास स्थित किराये के मकान के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान समिति की ओर से रानी के तालाब की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार (यूपी-92 वी-5011) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यशपाल के पिता अनुराग पाल मूल रूप से ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुरा में किराये के मकान में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि कार सम्मन सोनी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है। मासूम की असमय मौत से मां संगीता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

आज गुरुवार सुबह उरई में कुइया रोड स्थित राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम पर सुनिये विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गयी जानकारी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

आज गुरुवार सुबह उरई में कुइया रोड स्थित राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पूरे घटनाक्रम पर सुनिये विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गयी जानकारी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026

उरई में स्कूली वैन पलटी, चार बच्चे घायल; अस्पताल में हुआ उपचार: सभी को मामूली चोट

उरई के कुइया रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की वैन गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अज्ञात कारणों से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई। दुर्घटना में चार बच्चे मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अस्पताल और विद्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर चालक की लापरवाही या अन्य कारणों और वाहन की फिटनेस की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई में स्कूली वैन पलटी, चार बच्चे घायल; अस्पताल में हुआ उपचार: सभी को मामूली चोट उरई के कुइया रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की वैन गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अज्ञात कारणों से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई। दुर्घटना में चार बच्चे मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अस्पताल और विद्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर चालक की लापरवाही या अन्य कारणों और वाहन की फिटनेस की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 16, 2026